उपभोक्ता संरक्षण पुरस्कार योजना आवेदन 22 जनवरी तक

रतलाम 10 जनवरी 2024। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए तथा उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शैक्षिक, उपभोक्ता संगठनों तथा व्यक्तियों को राज्य शासन द्वारा राज्य एवं संभाग स्तर पर विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षित उपभोक्ता संगठनों, व्यक्तियों जिन्होंने उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, आवेदन आगामी 22 जनवरी तक कार्यालय इन समय में कलेक्ट्रेट की खाद्य आपूर्ति शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं।
उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में वर्ष 2023 में 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के दौरान प्रत्येक माह में की गई गतिविधियों का सप्रमाण विस्तृत विवरण संलग्न करना होगा। उक्त के संबंध में 1 जनवरी 2023 से पूर्व में किए गए कार्यों के प्रमाण इस वर्ष के पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिए मान्य नहीं होंगे। विस्तृत जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय रतलाम की खाद्य आपूर्ति शाखा में कार्यालय समय में प्राप्त की जा सकती है।