रतलाम 11 जनवरी 2024। रतलाम स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम आयोजन 12 जनवरी को होगा। जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग के उक्त आयोजन का समय प्रातः 9 से 10:30 बजे तक का रहेगा। उक्त जानकारी प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत द्वारा दी गई।