
रतलाम 11 जनवरी 2024। आबकारी विभाग द्वारा गुरूवार को क्षेत्रगस्त के दौरान ग्राम बीबड़ोद मे रमेश पिता के आधिपत्य से 50पाव प्लेन देशी मदिरा, बाबू पिता हुरजी से 20 पाव प्लेन देशी मदिरा, ग्राम जुलवानिया में नाले किनारे 250 किलो महुआ लाहन बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) अ के अन्तर्गत 03 न्यायालयीन प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह वृत रतलाम स द्वारा पंजीबद्ध किये गये। जप्त मदिरा व महुवा लाहन की अनुमानित कीमत 28 हजार 900रुपये हे। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक भगवति सोलंकी, विक्टोरिय डामोर जवान बद्री लाल , चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।