
रतलाम। म.प्र. युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास द्वारा रतलाम जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष व संस्थापक मनीष सिंह चौहान की अनुशंसा पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारती यादव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष पांडे, नगर अध्यक्ष मुकेश राठौर की अनुशंसा पर रतलाम जिला अध्यक्ष शेरू कुमावत व महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष रौनक तिवारी ने नाथूलाल पनोला युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती रेखा चौहान युवा मोर्चा महिला जिला अध्यक्ष, घनश्याम सक्रिय सदस्य, विजय मोगिया नगर प्रभारी बाजेड़ा, कोमल चौहान युवा मोर्चा जिला कार्यकारी अध्यक्ष, मुकेश पाटीदार नगर उपाध्यक्ष, मनीष राठौर रतलाम जिला उपाध्यक्ष, श्रुति राठौर महिला जिला संगठन मंत्री निर्वाचित किए गए।
सभी पदाधिकारी को शुभकामना देने में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंगल सिंह डाबी, प्रदेश महामंत्री राहुल मौणवात, प्रदेश कार्यालय मंत्री हरी माली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लखन बाथम, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश माली, उज्जैन संभाग अध्यक्ष मुकेश कुमावत, उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष नीरज पहलवान, उज्जैन जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, देवास जिला अध्यक्ष अंकित सूर्यवंशी, इंदौर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर,महिला मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापति,युवा मोर्चा जिला प्रभारी नितिन पाठक , रौनक तिवारी, दिनेश पलासिया,नरेंद्र चौहान आदि ने शुभकामना और बधाई दी।