


रतलाम । जहां पारिवारिक और सामाजिक रिश्ते नाते सीमित होते जा रहे हैं वहां सामाजिक समरसता तथा आत्मीय भावना को निर्मित करना श्रेष्ठ सामाजिक कार्यों की श्रेणी में आता है । हम एक दूसरे के दुख दर्द में शामिल हो एक दूसरे की खुशियों में शामिल हो यही सामाजिक समरसता और सद्भावना का श्रेष्ठतम मार्ग है ।
उपरोक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा आयोजित पारिवारिक सभा में शिक्षक दिनेश शर्मा ने उपस्थित संस्था सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। आपने कहा कि सामाजिक संस्थाएं आज परिवारों को जोड़ने का कार्य कर रही है और इसी के माध्यम से सामाजिक दूरियां कम हो रही है यह बहुत अच्छी बात है कि हम एक दूसरे के करीब आ रहे हैं एक दूसरे को समझ रहे हैं ।
संस्था के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि परिवार सभा से हम लोगों में अच्छे संस्कार और अच्छे विचार पैदा कर रहे हैं जो हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे । संस्था द्वारा इस अवसर पर विभिन्न खेल एवं सामाजिक चेतना से संबंधित रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया संस्था सदस्यों के जन्मदिवस अवसर पर सभी को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में श्री अभय जी लोढ़ा, मिलन राखेचा, महेश व्यास, रमेश पोरवाल, दशरथ पोरवाल, मनीष शर्मा, मनीष बोहरा, शैलेंद्र व्यास, निमिष व्यास, कमलेश पालीवाल, प्रदीप लोढ़ा, मनीष जोशी, चंदन राठौर, एम.के.जैन आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अभय लोढ़ा ने किया तथा आभार मिलन राखेचा ने व्यक्त किया ।