बिस्किट पैकेट व बाल पेन का किया वितरण

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन) । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती “युवा दिवस” पर दिव्यांग छात्रावास में बच्चों को बिस्किट के पैकेट व बॉलपेन का वितरण किया साथ ही विवेकानन्द जी के चित्र पर मालार्पण व दीपप्रज्वलन कर सभी ने अपने अपने विचार रखे।भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने देश और दुनिया के लोगों को नई सोच और नई दिशा दी तथा देशवासियों में स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। शिकागो में आयोजित विश्व धर्म परिषद में दिये गये उनके उद्बोधन से भारत की एक विशेष छवि बनी। उनके व्याख्यान से यह सिद्ध हुआ कि भारतीय संस्कृति में सभी को समाहित करने की क्षमता है। भाजयूमो जिला मंत्री नानालाल शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द से प्रेरणा प्राप्त कर युवा उनके विचारों को आत्मसात करने का प्रयास करें। भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन व दर्शन प्रेरणादायी है। राष्ट्र के युवा वर्ग को नई दिशा व सकारात्मक ऊर्जा देने में स्वामी विवेकानंद का विशेष योगदान है। शारीरिक, नैतिक व बौद्धिक बदलाव के लिए युवाओं को सोच में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। पूर्व मण्डल महामंत्री स्वप्निल जैन व महामंत्री अंकित जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं की प्रेरणा हैं। उनके आदर्शों को आगे ले जाने के लिए युवाओं को स्वयं में नैतिकता व समाज के प्रति समर्पण भाव उत्पन्न करने की जरूरत है। इस अवसर पर मण्डल मंत्री आकाश शर्मा, विकाश धनगर ने भी अपने विचार रखे। सभी अतिथियों का स्वागत भाजयूमो नगर अध्यक्ष लिपेश राठौड़ ने किया। इस दोरान युवा मोर्चा द्वारा छात्रावास अधिक्षक अम्बाराम बोस का सम्मान किया। साथ ही उपस्थित युवाओं से नमो एप डाउनलोड करवाए। इस अवसर पर अनिल गोसर, सचिन परमार, मनीष जैन, संस्कार जैन, पवन जाट, अजय जाट, शुभम भंडारी, मोनु धनगर, अर्जुन धनगर, सोनू सरगरा, कान्हा शारण आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।