

रतलाम। इनरव्हील क्लब रतलाम की अध्यक्ष सीमा बोथरा को क्लब के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बेस्ट प्रोटेक्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनरव्हील क्लब के सौवें वर्ष में प्रवेश पर यशोभूमि दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड की अध्यक्ष सीमा बोथरा को वर्ष भर के सेवा कार्यों तथा गतिविधियों गतिविधियों को वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया गया है। इनरव्हील इंडिया वेबसाइट पर सर्वाधिक सेवा कार्यों के प्रोजेक्शन के लिए सीमा बोथरा को यह पुरस्कार सुप्रसिद्ध अभिनेत्री महिमा चौधरी ने प्रदान किया । इस सेमिनार में देश के विभिन्न क्लबों सहित नेपाल , बांग्लादेश , लंदन एवं अन्य देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। एसोसिएशन प्रेसिडेंट प्रीति गुगनानी और इंटरनेशनल प्रेसिडेंट ट्रिस डगलस भी इस दौरान मौजूद थी । इनरव्हील शताब्दी वर्ष अध्यक्ष सीमा बोथरा को यह सम्मान मिलने पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन बिना शाह, सुनीता मूणत , सुनीता जैन , सपना खबिया , टीना सुरेका, अर्चना झालानी, हेमलता मालपानी, ज्योति छजलानी, अंजना सोनी , सीमा खंडेलवाल , सीमा सकलेचा, संगीता दरड़ा , शीलु मेहता, शीला खंडेलवाल आदि क्लब सदस्यों ने हर्ष जताया है।
इस वर्ष क्लब द्वारा अपना घर पर भोजन अवं खाद्य सामग्री वितरण , मातृछाया में टी वी के साथ साड़ियों , कपड़े , खिलोने व् खाद्य सामग्री का वितरण , साइबर क्राइम के खिलाफ विभिन्न स्कूली बच्चो में जागरूकता, विभिन्न स्कूलो की ५० टीचर्स को नेशनल बिल्डर्स अवार्ड, मैराथन में सहयोग, छात्राओं के लिए सेनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का प्रदाय, आंगनवाड़ी में महिलाओ को पोस्टिक आहार जैसे अन्य कार्य किये गए है।