
रतलाम 13 जनवरी । नगर निगम द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले के ग्यारवें व अंतिम दिन 12 जनवरी शुक्रवार रात्रि को निगम रंगमंच से ईटावा माताजी के कलाकारों नें श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा का मंचन अल सुबह तक किया जिसे नागरिकों ने देखा सुना व सराहा। प्रारंभ में कलाकारों का स्वागत पुष्पहारों से किया गया।