50 पैसे मंडी शुल्क करने की मांग को लेकर महासंघ के आह्वान पर प्रदेश की 270 मंडीया बंद रहे कई मंडियों में धरना प्रदर्शन किया गया

इंदौर । सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने प्रेस नोट में बताया कि महासंघ के आह्वान पर प्रदेश की समस्त 270 मंडिया बंद थी उनमें व्यापारियों ने नीलामी कार्य नहीं किया व व्यापार नहीं किया व्यापारी अपनी मांगों को लेकर 24 सितंबर से जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है आज मंडी बंद है के दौरान प्रदेश के अनेक मंडियों में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया आज जो प्रमुख रुप से मंडिया बंद रही है उनमें इंदौर, देवास, उज्जैन, भोपाल, विदिशा, रतलाम, बदनावर, बडऩगर, महिदपुर, जावरा, मंदसौर, नीमच, धार, खरगोन, भीकनगांव, सेंधवा, अशोक, नगर ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, जबलपुर,दमोह, टीकमगढ़, सागर, आगर, शाजापुर, शुजालपुर, झाबुआ, अंजड़, बड़वानी, गुना, शिवपुरी,करेरा, कुंभराज इटारसी, नरसिंहपुर बालाघाट सिवनी सतना छिंदवाड़, गाडरवार, व्यवहारी पिपरिया, बेतूल, हरदा, टिमरनी, बानापुरा, खातेगांव, करेरी, सिरोंज, गंजबासौदा रायसेन,सीहोर, सोनकच्छ मनासा शामगढ़ पाटन,पचोर राजगढ़ राजगढ़ धार ब्यावरा राधौगढ़ इछावर आदि सभी संभाग की मंडी आगे भी इसी प्रकार हड़ताल जारी रहेगी ।