
रतलाम । वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद हितेश कामरेड के नेतृत्व में समस्त राम भक्त जन एवं सनराइज युवा मंच द्वारा थावरिया बाजार स्थित अवध बिहारी मंदिर में महा आरती एवं भोजन प्रसादी हेतु बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर निगम पार्षद हितेश शर्मा -कामरेड ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है की 500 वर्ष की कठिन संघर्ष एवं लाखों करोड़ों राम भक्तों के प्राणों की आहुति के पश्चात हम सबके जीवन का अमृत तुल्य क्षण आया है आगामी पोष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार को दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बना रहे नवीन मंदिर भूतल के गृह निर्माण में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसमें भारत और भारत भारत ही नहीं पूरे विश्व में उल्लास का वातावरण है। हम सभी के जीवन काल में इस अविस्मरणीय पल को एक यादगार पल के रूप में बनाएं। इसी उद्देश्य को लेकर भगवान श्री राम की भव्य झांकी महा आरती एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। जो 22 जनवरी 2024 सोमवार को महा आरती सायं 6.15 तत्पश्चात भोजन प्रसादी दी जाएगी स्थान थावरिया बाजार टंकी के पास तथा क्षेत्रीय धर्मप्रेमी जनता एवं रतलावासियो से निवेदन है कि प्रत्येक घर, परिवार से निवेदन है कि अपने घर में एक दीपक सायंकाल कार्यक्रम स्थल पर लाकर प्रभु श्री राम के चरणों में प्रज्वलित करें। संपर्क स्थल भाजपा पार्षद हितेश कामरेड आयोजन कर्ता वार्ड क्रमांक 42 की समस्त राम भक्तजन एवं सनराइज युवा मंच थावरिया बाजार है।