भाजपा मण्डल द्वारा किया जा रहा दीवार लेखन

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन)। भारतीय जनता पार्टी मण्डल द्वारा दीवार लेखन अभियान के तहत नगर में दीवार लेखन कर “एक बार फिर से भाजपा सरकार” और कमल का फूल बनाया गया। मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनों को बताया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ सीधे हम सभी जनता को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और भी ऐसी कई योजनाएं भारत सरकार चलाने वाली है जिसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और उसे मुख्यधारा से जोड़ना है। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष जोरावर सिंह कुशलगढ़, लोकेंद्र सिंह बड़ोदा, भंवर धनगर राकोदा, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन, भाजपा महामंत्री नारायण धनगर, शरद भट्ट, बालाराम पाटीदार, महामंत्री अंकित जैन, नगर अध्यक्ष लिपेश राठौड़, युवा मोर्चा मण्डल मंत्री दिलीप पोरवाल कमलाखेड़ा आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।