

रतलाम। प्रभु श्री राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर रतलाम के दंडी स्वामी अयोध्या के लिए प्रस्थान आगामी 22 जनवरी सोमवार को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के पावन तीर्थ स्थल पर गर्भगृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के नूतन विग्रह के शुभ अवसर पर दो मुंह की बावड़ी स्थित दंडी स्वामी मठ महृत श्री आत्मानंद जी सरस्वती के प्रस्थान के पूर्व रतलाम नगर की सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा गुरु जी का सम्मान समारोह का आज आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में वाघेला गोसेवा ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला ने गुरु जी का शाल श्रीफल व फूल मालाओं से स्वागत किया व अपने संबोधन में देश की 140 करोड़ देशवासियों में से रतलाम नगर को भी यह परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है सभी ने ईश्वर से ने यह कामना की गई है कि यह आयोजन अच्छा नहीं बहुत अच्छा हो व आने वाले हजारों वर्षों तक हमारे राष्ट्र प्रेमियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे आज के आयोजन में महिला मंडलों द्वारा भजन कीर्तन कर विश्व मंगल की कामना की गई। आयोजन में गुरु जी का स्वागत करने में वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, कैलाश सोमानी, श्रीमती श्यामा वाघेला ,शकुंतला सिसोदिया, आशा भट्ट व नगर की प्रमुख महिला मंडलों द्वारा विशेष तौर पर अखिलेश्वर महादेव महिला मंडल पतंजलि जिला संगठन रतलाम रत्नेश्वर महिला मंडल के सदस्यों द्वारा गुरुजी का स्वागत सम्मान किया गया स्वागत में श्री शंकर लाल रतलामी, रविंद्र भट्ट, राजकुमार पंजाबी, गोपाल कृष्ण मेहता, महेश ओझा, विशाल वर्मा ,प्रेम सिंह देवड़ा, योगी आदिनाथ , राजकुमार हाडा, गोपाल भट्ट,सुरेश, श्रीमती कोकिला ओझा, सुधा पवार ,मांगी बाई सिसोदिया, सुमित्रा मौर्य, सीमा प्रभु, शारदा सिसोदिया, मनोरमा शर्मा ,विमलेश वर्मा, सीमा भाटी, दीपांश तातेड व अन्य महिला मंडलों द्वारा व रतलाम नगर के अनेक भजन मंडलों द्वारा गुरु जी का स्वागत किया गया।