संयुक्त जैन युवा मंच की ओर से राम मंदिर प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर महा आरती का आयोजन

रतलाम । राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को 7:00 बजे डालूमोती बाजार चौराहे पर लिंबडेश्वर महादेव मंदिर पर संयुक्त जैन युवा मंच द्वारा महा आरती का आयोजन किया जाएगा उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह अवसर देश के लिए दीपावली सा अवसर है बरसों पुरानी मांग जो आज पूर्ण हो रही है उसमें सभी समाजजन अपने-अपने तरीके से इसे हर्षोल्लाह से मना रहे हैं इसमें सभी संस्थाएं अपने-अपने तरीके से इस महायज्ञ में आहुति देकर एक खुशी का दीप प्रज्वलित कर रही है यह आस्था का सैलाब है जो 22 जनवरी को एक विशाल स्वरूप लगा इस भक्ति में संध्या पर महा आरती के लिए सभी राम भक्त अवश्य पधारे यह आवहान संस्था की ओर से श्री गादिया ने किया। इस अवसर पर संस्था के राजेश जैन, जयंतीलाल डांगी, रितेश डाबरिया, हार्दिक मेहता, अक्षय संघवी, धर्मेंद्र राका, दिलीप गांधी, श्रेणिक जैन, विनोद मेहता, संजय खिमेसरा, पारस मांडोत, प्रफुल्ल लोढ़ा, विकास चोपड़ा, रितेश मंडोत, वैभव राका, वैभव मेहता राहुल जैन सिद्धार्थ डांगी दीपक चौरडिया अर्पण गंगवाल कीर्ति बडजातिया जितेंद्र चोपड़ा सौरभ छाजेड़ सौरभ नाहर अंकित जैन विनीत पीपाड़ा नवदीप मूणत राजेश कटारिया अभिषेक राका पंकज मूनत पवन गोरेचा नमन नवलखा हेमंत कोठारी राजेश जैन मयंक भटेवरा मयंक कोठारी कमलेश बूपकीया राहुल कावड़िया अर्पित आचलिया पुनित भण्डारी सौरभ मेहता नितिन चोपड़ा नमन मूणत अविनाश कर्णावत सुनील चपरोट प्रबल चोरडिया भूपेश कटारिया प्रांजल कांठी हितेश सुराना आदि ने आव्हान किया।