21 जनवरी को ‘‘एक शाम राम के नाम’’ का भव्य आयोजन

राजमहल के मुख्य द्वार पर संध्या 6 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम

रतलाम । 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या 21 जनवरी रविवार को ‘‘एक शाम राम के नाम’’ का आयोजन राजमहल के मुख्य द्वार पर संध्या 6 बजे से आयोजित किया गया है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि 21 जनवरी को राम आनन्द उत्सव के तहत ‘‘एक शाम राम के नाम’’ का आयोजन किया गया है जिसके तहत पैलेस रोड स्थित राजमहल के मुख्य द्वार के सामने भव्य मंच सजाया जायेगा मंच से राजस्थान के भजन गायकों द्वारा श्रीराम भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी वहीं दिल्ली के कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दी जायेगी जिसमें श्रीराम दरबार, हनुमानजी, शबरी के राम आदि का सजीव चित्रण किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम के पूर्व स्कूली विद्यार्थी व रतलाम के कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जावेगी।
इसके अलावा महाराजा रतनसिंह जी प्रतिमा स्थल पर भव्य द्वार, सड़क के दोनो ओर रामजी के जीवन पर आधारित कट आउट, आकर्षक विद्युत सज्जा, बच्चो के मनोरंजन के साधन, खानपान के स्टाल लगाये जायेंगे।
नगर के नागरिकों से अनुरोध है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘‘एक शाम राम के नाम’’ कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित होकर राम आनन्द उत्सव का आनन्द लें।