भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा वृद्ध आश्रमो तथा गौशाला में सेवा कार्य किया

गौ सेवकों को भोजन कराया, आतिशबाजी की

रतलाम। भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन रतलाम में अनोखे तरीके से मनाया गया ।राम लला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा रतलाम नगर के सभी प्रमुख वृद्ध आश्रम जिसमें अन्नपूर्णा वृद्ध आश्रम सिलावटों का वास, इश प्रेम बस्ती धोलावाड़ रोड, निर्मला भवन वृद्ध आश्रम काटजू नगर के सभी वृद्ध जनों को व नगर की प्रमुख गौशालाओं में सेवा देने वाले परिवारों को जिसमें गोपाल गौशाला गौशाला रोड बकरा गौशाला त्रिवेणी रोड, खेतलपुर स्थित गोपाल गौशाला में आज इस ऐतिहासिक पल को मनाने के लिए सभी को वह गौ सेवकों को उनकी पसंद का मीठा भोजन परोसा गया इसके अलावा रतलाम नगर की जेवियल स्थित कामधेनु गौशाला , ईसरथुनी स्थित पंचमुखी हनुमान गौशाला की सभी गौ माता को हरे छोड़ व आलू की बोरियां वहां गौ माता को गौशाला में पहुंचाई गई हमारे ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि हमारा मुख्य आयोजन हमारे मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र सुरेखा के विशेष उपस्थिति में अन्नपूर्णा वृद्ध आश्रम में हमारी समिति के सभी सदस्य गणों के साथ वहां आतिशबाजी कर दीपावली का आनंद वृद्ध जनों को कराया गया व वृदा आश्रम के सभी वृद्ध जनों को उनकी आवश्यकता अनुसार सभी वृद्ध जनों को सामग्री का वितरण किया गया ।आज का आयोजन में हमारे विशेष सहयोगी दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, कैलाश सोमानी, महावीर सिंह शक्तावत, गोपाल कृष्ण मेहता, राजकुमार पंजाबी, रामचंद्र भाटी, रविंद्र भट्ट, सुरेश टॉक, सुरेंद्र सिंह व महिला मंडलों में श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, आशा भट्ट उपस्थित रही।