भारत जोड़ो न्याय यात्रा काफिले पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन और दिया ज्ञापन

रतलाम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से प्रारंभ हुई मणिपुर नागालैंड अरुणाचल की सफलतापूर्वक यात्रा करने के बाद असम में प्रवेश करने पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा के इशारे पर यात्रा को बाधित करने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से हमला एवं तोड़फोड़ किया गया। इस हमले के विरोध में शहर जिला एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा संयुक्त रूप से नए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई अराजक एवं भ्रष्ट असम सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए अन्यथा कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया। इस अवसर पर पारस दादा, यास्मीन शैरानी, शांतिलाल वर्मा, मांगीलाल जैन, रजनीकांत व्यास, सतीश पुरोहित, राजनाथ यादव, बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछुआ राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, श्रीमती कुसुम चाहर वरिष्ठ पार्षद वहिद शैरानी, नासिर कुरेशी, विजय प्रताप सिंह, जोएब आरिफ, सुजीत उपाध्याय, सैयद वुसत, नीलेश शर्मा, रमेश शर्मा, राजेश प्रजापत, शाकिर खान, फखरुद्दीन मंसूरी, युसूफ शाह, उदित मूणत, भरत सेन, परवीन बी, गोदावरी सोलंकी, महेश पटेल, सैयद वुसत, राधा प्रजापति, हिना शेख, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, नदीम मिर्जा, हरविंदर सिंह, श्याम सुंदर, विजय उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, आरिफा कछवाय, विजय पंड्या लाला, मीना पुरोहित, जितेंद्र ललवानी, कमल पांचाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए एवं आभार प्रदर्शन जिला ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश पटेल ने किया।