
रतलाम। नगर के जैन समाज के प्रमुख घटक श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक रतलाम की एक महत्वपूर्व वार्षिक साधारण सभा नीमचौक स्थानक पर आयोजित की गई।
जिसमें वर्ष 2025-26 के लिये श्रीसंघ के दायित्व हेतु संघ के वर्तमान अध्यक्ष ललित पटवा, संघ वरिष्ठजन इन्दरमल जैन, महेंद्र बोथरा, सुरेश कटारिया, प्रेमकुमार मोगरा, जयन्तीलाल डाँगी, अमृत कटारिया आदि ने अपने विचार श्रीसंघ को सुचारू रूप से चलाने हेतु रखे। संघ अध्यक्ष ललित पटवा ने वर्ष 2025-26 के आगामी 02 वर्षों हेतु अध्यक्ष पद हेतु अजय मिट्ठूलालजी खमेसरा का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से स्वीकार किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने महामन्त्री पद हेतु विनोद मांगीलालजी कटारिया के नाम की घोषणा की।
श्रीसंघ के मणीलाल कटारिया, महेंद्र चानोदिया, विनोद बाफना, महेंद्र मालवी, विजय कटारिया, गुणवंत मालवी, मनोहर जैन, मोतीलाल बाफना, नीलेश बाफना, पारस पितलिया, सुभाष बोथरा, संजय खमेसरा, महेंद्र खमेसरा, मनीष भटेवरा, पारस मेहता, पंकज पटवा, रीतेश मूणत सहित महिला मंडल, बहु मंडल, बालक बालिका मंडल एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष अजय खमेसरा ने कहा की संघ के वरिष्ठ महानुभावों ने संघ की जो कमान युवा नेतृत्व के हाथों मैं सौंपी है उस दातित्व को वरिष्ठों के मार्गदर्शन मैं युवाओं के सहयोग से पूरा करने का प्रयास करेंगे।