

रतलाम । कलेक्ट्रेट में श्री जांगड़ा पोरवाल समाज, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन एवं पोरवाल महिला मंडल रतलाम द्वारा आज 31 जनवरी 2024 को माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन जी यादव के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि 26 जनवरी 2024 शुक्रवार को राजीव नगर मंदसौर में राजेश काला के घर पर गैस दुर्घटना होने के कारण उनकी पत्नी पुष्पा बाई काला का दुखद निधन हो गया है तथा श्री काला की हालत भी आर्थिक रूप से नाजुक है इसीलिए परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से उनका इलाज उनके परिवार को आजीविका चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। अतः परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान करने का मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया है जिससे उनके परिवार का गुजर बसर आसानी से हो सके । इस मोके पर अध्यक्ष गोपाल मजावादिया, सचिव अनिल पोरवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, बंसीलाल मजावदिया, अखिलेश गुप्ता ,प्रतीक मजावदिया,राजेश पोरवाल, सुनील पोरवाल, हरिश रत्नावत, विकास पोरवाल प्रवीण फरक्या, रामप्रसाद घाटिया , श्यामसुंदर पोरवाल, बंसी लाल चौधरी सहित समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।