सक्षम सविता प्रकोष्ठ ने कुष्ठ बस्ती से प्रारंभ किया कुष्ठ रोग उन्मूलन पखवाड़ा

रतलाम 31 जनवरी 2024। विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर सक्षम सविता प्रकोष्ठ द्वारा मोती नगर कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ रोग समाप्त करने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जनजागृति पखवाड़े का शुभारंभ अतिथियों द्वारा उपस्थित कुष्ठ रोगियों का फूल मालाओं से सम्मानित कर किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक श्री सुरेंद्र सुरेका ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को भयमुक्त होकर इलाज कराना चाहिए। इसका इलाज अब आसान हो गया है, समय पर इलाज करने पर यह जड़मूल से समाप्त हो जाता है। सक्षम देश मे दिव्यांगो के सशक्तीकरण एवं विकास को लेकर कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है। सविता प्रकोष्ठ कुष्ठ रोगियों के कल्याण व रोग को समाप्त करने के लिए सतत् काम कर रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने सक्षम सविता प्रकोष्ठ के जनजागृति अभियान पखवाड़े की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार कुष्ठ रोगियों के कल्याण एवं रोग को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्षद विशाल शर्मा ने कहा कि कुष्ठ बस्ती मे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाकर इसे आदर्श बस्ती का स्वरूप दिया जाएगा। जिला चिकित्सालय के कुष्ठ प्रभारी श्री शरद शुक्ला ने विस्तार से जानकारी दी व उपस्थित जनसमूह को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने व सहयोग करने की शपथ दिलाई।
सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत के अध्यक्ष श्री अशोक जैन चौटाला ने कहा कि कुष्ठ रोग निवारण व इसको लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रांत मे यह अभियान चलाया जाएगा। अतिथियों ने फल व मिठाई का वितरण किया तथा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक पार्वती बाई चौहान को चिकित्सा सामग्री सौपी। कार्यक्रम में दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरीश शर्मा, सक्षम जिला सचिव श्री महेंद्र भरकूंदीया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विप्लव जैन, श्री यतीन्द्र भारद्वाज, श्री राजेन्द्र रायक, श्री वाजीद खान, श्री नरेश पाटीदार, श्री कमलेश जोशी, श्री राजेन्द्र सिंह चौहान, श्री ओमप्रकाश औझा, श्री सुनील जोशी, श्री अश्विन सिसौदिया, श्री गौरव जैन, श्री अरविंद शर्मा, श्री मोहनलाल पाटीदार, उपस्थित थे। संचालन श्री जयेश राठौर व आभार सक्षम के जिला सचिव श्री महेन्द्र भरकूंदीया ने माना।