यातायात एवं परिवहन समिति ने की अनुशंसा

रतलाम 31 जनवरी । महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम यातायात एवं परिवहन सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी ने लेकर शहर के ऐतिहासिक स्माराकों व स्थलों पर फ्लेक्स होर्डिंग नहीं लगाने के प्रस्ताव पर एकमत से अनुशंसा की।
शहर के ऐतिहासिक स्माराकों व स्थानों की सुन्दरता बनाये रखने हेतु आयोजित बैठक में समिति द्वारा अनुशंसा की कि शहर के ऐतिहासिक स्मारकों व स्थानों पर किसी भी प्रकार के फ्लेक्स होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि नहीं लगाये जाये यदि कोई ऐसा करता पाया जाये तो संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये। इसके अलावा बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचार बनाने हेतु कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्रीमती सपना त्रिपाठी के अलावा समिति सदस्य श्री योगेश पापटवाल, श्रीमती देवश्री-मयूर पुरोहित, श्रीमती आयुषी-जलज सांखला, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्री वहीद शैरानी, श्रीमती केसरबाई भानीगामा, समिति सचिव श्री कैलाश गेहलात आदि उपस्थित थे।
आज यातायात एवं परिवहन विभाग समिति की बैठक समिति अध्यक्ष सपना गौरव त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें यातायात व्यवस्थाओं को सुचार बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक में समिति सदस्य योगेश पापटवाल देवश्रीमयूर पुरोहित आयुषी जलज साखला प्रीति संजयकसेरा वाहिद शैरानी केसरबाई भानीगामा सचिव गहलोत जी उपस्थित थे ।
नगर निगम रतलाम द्वारा शहर में स्थित ऐतिहासिक स्मारको एवं स्थलों के आसपास होर्डिंग फ्लेक्स लगाने पर पाबंदी लगाने की अनुशंसा की गई ताकि ऐतिहासिक स्मारकों की सुंदरता बनी रहे शहर में यातायात एवं व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अभी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने का निर्णय लिया।