धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है

रतलाम। संस्था नेत्रम के हेमन्त मुणत ने बताया की संस्था के माध्यम से नेत्रदान 31/01/2024 को रात्रि में 11 बजे श्री रितेश नागोरी चार्टर्ड अकाउंटेंट , की प्रेरणा से श्री हेमन्त मूणत की सूचना पर भतीजे श्री रवि पिरोदिया की सहमति से गौपाल गोशाला कोलोनी निवासी श्री माणकलाल जी पिरोदिया सुपुत्र स्व. श्री भूरामल जी पिरोदिया के देवलोक गमन होने पर नेत्रंम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बड़नगर के सहयोग से डॉ जी एल ददरवाल श्री उमाशंकर जी मेहता एवम न्यास के कर्मचारी परमानंद के सहयोग से सम्पन्न हुआ , नेत्रदान के दौरान नेत्रंम संस्था के हेमन्त मूणत ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी मौजूद थे।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल , नवनीत मेहता, गिरधारीलाल वर्धानी,प्रशान्त व्यास ,शीतल भंसाली ,भगवान ढलवानी, राकेश पोरवाल ,जनक नागल, शेलेन्द्र अग्रवाल, सलभ अग्रवाल,मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक , कश्मीरा पाठक,ने पिरोदिया परिवार का आभार व्यक्त किया है।