बच्चों ने दी देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति,कार्यक्रम की हुई सर्वत्र सराहना



जावरा (निप्र) । श्री जैन दिवाकर हायर सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रमेश टांक (प्रदेश अध्यक्ष आंचलिक पत्रकार संघ) कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अभय सुराणा( संभागीय अध्यक्ष आंचलिक पत्रकार संघ) कार्यक्रम की विशेष अतिथि मनीष चत्तर (संचालक महावीर स्कूल सरसी), राजकुमार हरण आंचलिक पत्रकार संघ के जावरा ब्लॉक अध्यक्ष) व अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों एवं स्कूल के डायरेक्टर श्री अभय श्रीमाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी अतिथियों को माला पहनाकर व शाल ओड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर डायरेक्टर अभय श्रीमाल एवं स्टाफ द्वारा सम्मान किया गया।विद्यालय के प्रबंधक डिंपेश श्रीमाल के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि विद्या अध्ययन के साथ-साथ इस तरह सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने से भी हमारे मन में एक नई ऊर्जा का संचार पैदा होता है तथा हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। ज्ञान का यह मंदिर श्री जैन दिवाकर हायर सेकेंडरी स्कूल निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। सभी बच्चों को परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहे। लगभग 3 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा एक से एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जिसमें नाटक, गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। नाटक समाज को वर्तमान में हो रही साइबर अपराध को रोकने के लिए प्रेरणा थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा पहली से 12वीं तक के लगभग 175 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर उपस्थित अभिभावकों एवं जनता का मन मोह लिया। सारी प्रस्तुतियां देशभक्ति पर आधारित थी।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वी की छात्रा श्रुति शर्मा एवं राधिका पाटीदार के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य मुकेश विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। उक्त आयोजन की सर्वत्र सराहना की गई।