- शहरी क्षेत्र में चलेगा बूथ चलो अभियान – अशोक पोरवाल
- दीनदयाल मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न



रतलाम, 03 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान को लेकर दीनदयाल मण्डल की कामकाजी बैठक मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मण्डल के अभियान प्रभारी जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने करणीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों की जब भी चर्चा होती है तो दीनदयाल मण्डल की प्रशंसा होती है। पिछले चुनाव में मंडल में 80 प्रतिशत से अधिक फायदा भाजपा को हुआ है। इसे बरकरार रखते हुए आगामी दिनों में भी मण्डल को बूथ चलो अभियान का कार्य करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्हें हमें फिर से देश का सिरमौर बनाना है। आरडीए अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा गांव चलो अभियान चला रही है। इसे शहरी क्षेत्र में बूथ चलो अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक कार्य कर भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ाना है। बैठक को जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, जितेन्द्र सिलावट मंचासीन रहे। बैठक का संचालन नंदकिशोर पंवार द्वारा किया गया।आभार नितिन तिवारी ने माना।