
पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन)। नगर के श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पर अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की नवीन पदाधिकारीयो का चयन सर्वानुमति से किया गया। जिसमे अध्यक्ष सुनीता मोगरा, उपाध्यक्ष प्रीति चंद्रावत, सचिव रानी सुराणा, कोषाध्यक्ष मधु बोहरा का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर परिषद की वरिस्ठ सदस्य गुणबाला धींग, पूर्व अध्यक्ष अनिता नांदेचा, उषा नांदेचा, मनीषा बोहरा, कल्पना जैन, कनकलता सुराणा, मंजू बाबेल, सुधा नांदेचा आदि सदस्यगण उपस्थित थे।