राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि जी कमलेश का 67 वा जन्मदिन पूरे देश में 11 फरवरी से 25 फरवरी तक हर्षोल्लास से मनाया जायेगा

जावरा । राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि जी कमलेश का 67 वा जन्मदिन पूरे देश में 11 फरवरी से 25 फरवरी तक अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली, श्रीम आईसीसीद् भागवत गीतापीठ कुरुक्षेत्र, दिवाकर कमल गो सेवा संस्थान, अखिल भारतीय अहिंसा संघ नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्वर्णिम भारत मंच, राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच, राष्ट्रीय कर धर्म संसद, राष्ट्रीय गौ रक्षा समिति, चंदन बाला स्वाध्याय मंडल दिल्ली, अखिल भारतीय बीरवाल जैन युवा परिषद, जैन दिवाकर कमल विद्यालय रतलाम, प्राज्ञ दिवाकर मैत्री मंच अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली एवं अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि दोनों संस्थाएं पूरे देश में गुरुदेव की कार्यक्रम आयोजित करेगीजैन दिवाकर हाई सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद काशीकुंभ मेला के संत राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस आई बहुजन समाज पार्टी सहित सैकड़ो संस्थाएं-गौ सेवा, मानव सेवा, रक्तदान, अन्न दान, विद्यादान, शिक्षा चिकित्सा के रूप में मनाया जा रहा है| जिसके अंतर्गत 11 फरवरी को नासिक में उप प्रवर्तक अरुण मुनि जी उपाध्याय, प्रवर गुरुदेव गौतम मुनि जी, मेवाड़ गौरव महासती प्रवर्तनी डॉक्टर चंदन जी, प्रखर वक्ता महासती डॉक्टर अक्षय ज्योति जी,अनुष्ठान आराधिका महासती डॉक्टर कुमुद लता जी के सानिध्य में स्थानिक केंद्रीय जेल के अंदर व्यसन मुक्ति हृदय परिवर्तन के रूप में पूर्व संध्या 10 फरवरी को मनाया जाएगा।
11 फरवरी को अहिंसा दिवस के रूप में दिल्ली में दिवाकर मंच महिला शाखा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल जैन की ओर से भव्य पैमाने पर मनाया जा रहा है!
दिवाकर कमल गुरु गो सेवा तीर्थ मंदसौर की अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि फ़रवरी को जैन दिवाकर कमल गौशाला सिंधपन में कुट्टी मशीन एवं क्रेन मशीन का लोकार्पण किया जाएगा। गौ माता को लापसी खिलाई जाएगी। महावीर एल्वामा गौशाला कमल तीर्थ डूंगला उपप्रवर्तनी महासती शांत कंवर जी के सानिध्य में मनाया जाएगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, सभी राज्यों में जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह है।
सैकड़ो गौशालाएं केंद्रीय जेलों में भी आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन 25 फरवरी को राजग्रही राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय में बिहार सरकार का प्रशासन और मंत्री जी सद्भावना दिवस के रूप में मनाएंगे।
मनोज कुमार ने बताया कि प्रसंग पर कोलकाता से महिला शाखा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू भंडारी राष्ट्रीय मंत्री विमला बीवी भंडारी संरक्षक बाघमार विद्यालय के मंत्री दिल्ली से निर्मल जैन दिवाकर मंच की वीरांगना ब्रांच की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला भंडारी नासिक ने बताया कि 15 नए गौशालाएं प्रारंभ करने का काम प्रारंभ किया जाएगा 2000 वीरांगना बहनों का अभिनंदन किया जाएगा जिसमें महाराष्ट्र के सरकार प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे।