
रतलाम 09 फरवरी 2024। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बाजना पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम के अंतर्गत चर्म रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे शासकीय मेडिकल कालेज की चर्म रोग विशेषज्ञ डा.पल्लवी फड़विस एवं सामु. स्वा. केंद्र बाजना के डा.हिमांशु राव, डा. जितेंद्र जायसवाल, डॉ. गोविंद शर्मा द्वारा मरीजो की जाँच की गई। सभी मरीजो को समय पर ही उपचार दिया गया। उक्त शिविर मे चर्म रोग के अलावा 3 नये कुष्ठ रोगी मिले जिनकी कुष्ठ की जाँच सी.एस.झाला द्वारा की गई तथा एम.डी.टी. पद्धति से उपचार प्रारंभ किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के बी. पी.एम. मोईउद्दीन अंसारी, बी.ई.ई. श्रीमती निशा सोलंकी, जोना अंजलीना, दीक्षा निनामा, पंकज स्वामी, भानु डोडियर आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।