सी.एम. राइज विनोबा में एफएलएन मेला आयोजित

रतलाम 09 फरवरी 2024। सी.एम. राइज विनोबा रतलाम में एफएलएन मेला आयोजित किया गया। मेले में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों और उनके पालको के लिए विभिन्न दक्षताएं रखी गयी थी जिसे उन्होंने खेल-खेल में हासिल कर लिया। मेले में दक्षताएं, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी, बच्चों का कोना आदि पर विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। मेले में 98 विद्यार्थियों में से 91 विद्यार्थियों के पालकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
छात्र मानवेन्द्र पहली अंग्रेजी माध्यम के पालक श्री फतेहसिंह सोनगरा ने कहा कि मेले में बच्चों की एक्टिविटी देखकर दिल खुश हो गया। ऐसे आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। मेले का उदघाटन प्राचार्य संध्या वोरा तथा उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया। मेले को सफल बनाने में प्रधान अध्यापक सीमा चौहान, श्री अनिल मिश्रा , शिक्षक श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री अजय मरमट, श्री अमित झा, श्री प्रदीप वैष्णव, सरिता राजपुरोहित, माधुरी तलेरा, कविता राठौड़ आदि ने पालकों को सूचना, उनकी उपस्थिति, अधिगम को सहज बनाने में सहयोग किया।