महलवाड़ा व त्रिपोलिया गेट पर आयोजित शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित




रतलाम 9 फरवरी । ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के द्वितीय चरण के तहत भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पंहूचाने एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये आवश्यक सेवाऐं सुलभ कराये जाने हेतु महलवाड़ा नवीन फोर लेन व त्रिपोलिया गेट पर शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
महलवाड़ा नवीन फोर लेन व त्रिपोलिया गेट पर आयोजित शिविर में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल अपने उद्बोध में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र जी मोदी देश को एक परिवार की तरह चला रहे हैं वे परिवार के प्रत्येक सदस्य का उत्थान विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से कर रहें ताकि यह परिवार 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित हो सकें।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई कि हम शपथ लेते है कि भारत को 2047 तक आत्म निर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
राजस्व समिति प्रभारी एवं वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद श्री दिलीप गांधी ने इस अवसर पर कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है जिससे उनका व उनके परिवार का उत्थान होगा।
आयोजित शिविर में महक, कहकशा, जालिम सिंह, नमन परिहार, गौरव परिहार, दिव्यांशी जायसवाल, विष्णु जायसवाल, नीतू शर्मा को आयुष्मान कार्ड, शशि-किरण चौधरी, पंकज को पीएम स्वनिधी, महेश, आशिक को फोन पे, पुष्पा सोलंकी, श्यामा सोलंकी को कीटनाशी मच्छरदानी से महापौर श्री पटेल ने लाभान्वित किया।
उक्त अवसरों पर शिविर प्रभारी श्री हेमन्त राहौरी, पार्षद श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती प्रीति कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि श्री हार्दिक मेहता, श्री संजय कसेरा, विनोद राठौड़ आशीष पंडित सहित हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित थे।