



रतलाम। रतलाम ट्रॉफी 2024 छट्टा वर्ष अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में कल मैच खेले गए। रतलाम नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2024 आज 10 फरवरी 2024 को फाइनल मैच होगा। 50 से अधिक पुरस्कार वितरण होंगे, 40 टीमों को दी जाएगी शील्ड तथा मैन ऑफ द मैच, उपविजेता को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी और विजेता को मिलेगी चमचमाती ट्रॉफी व 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा
कल तीन मैच खेल गये पहला मैच अंबर और रिलायबल के बीच रहा। अंबर नए14रन से जीत हासिल की।मैन आफ दी मैच हिमांशु सिंह चौहान रहे तथा दूसरा मैच बाबूस व जांबाज के बीच रहा। जिसमें बाबुस 28 रन से जीती । मैन ऑफ द मैच शुभम् सिंह सिसोदिया तथा तीसरा और अंतिम मैच रतलाम इंडियन और रतलाम रेलवे के मध्य खेला गया । इसमें रतलाम इंडियन 8 विकेट से जीती। मैन ऑफ द मैच सौरभ कुशवाहा रहे ।आज के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, राज्य मंत्री राजेश पोरवाल रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से किया साथ ही अतिथियों को अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया। सेमीफाइनल में आज का पहला मैच एम पी फोर्स और बाबुस के मध्य खेला गया।दुसरा रतलाम इंडियन और अंबर के बीच रहा। दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने वालों को₹500 का नगद पुरस्कार भी दिया जा रहा है।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हितेश बरमेचा,ओम जाट,अंकित कटारिया, विनोद पिरयानी, ऋषभ जैन, मन्नू दग्धि ,दिनेश हांडा, सुमित सकलेचा, रजत शर्मा, पियुष सांखला,मुकेश व्यास आदि समिति सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अक्षय संघवी ने दी।