धर्मस्व नगरी रतलाम में नेत्रदान के प्रति जागरूकता का परिणाम 2 दिन में 3 नेत्रदान

रतलाम। नेत्रम संस्था के प्रयासों से दिनांक 09/02/2024 शुक्रवार साय 7ः10 मिनट पर प्रथम नेत्रदान स्व.श्रीमान सुरेशचंद्र पिता स्व.श्री डॉ. उदयलालजी कोठारी उम्र 76 वर्ष,निवासी गली न. 1 कस्तूरबा नगर रतलाम का स्वर्गवास होने पर पुत्र श्री प्रकाश कोठारी द्वारा उनकी इच्छा अनुसार नेत्रदान और देहदान करते हुए नेत्रदान नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास के सहयोग से किया और दिनाक 10/02/2024 को उनके पार्थिव देह को डॉ लक्ष्मी नारायण शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय को चिकित्सा की पढ़ाई करे रहे विद्यार्थियों के अनुसंधान के लिए दान दी गई।
दूसरा नेत्रदान दिनांक 09/02/2024 शुक्रवार रात्री 09ः20 मिनट पर स्व.श्रीमान दिनेश कुमार शर्मा पिता स्व.श्री चीरंजीलालजी शर्मा उम्र 62 वर्ष, 213 इन्दीर नगर रतलाम का स्वर्गवास होने पर रोटेरियन श्री यशवन्त पावेचा रतलाम द्वारा भाई श्री कृष्णकान्तजी शर्मा व परिजन को पेरित करते हुए सभी की सहमती से श्री हेमन्त मुणत नेत्रम संस्था रतलाम को सुचित किया व उनके द्वारा गीता भवन के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचित किया गया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टिम उमाशंकर मेहता, सतीष नीमा, हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल व न्यास कर्मचारी परमानन्द के सहयोग से सफल दोनों नैत्रदान करवाया गया, तीसरा नेत्रदान 10/02/2024 को श्री धर्मेन्द्र अग्रवाल सुपुत्र स्व. जगदीश चंद्र जी अग्रवाल के असमायिक निधन पर श्रीमती राखी व्यास, श्री संजय अग्रवाल श्री मालवीय की प्रेरणा से परिजनों ने उनके अमुल्य नेत्रों के समाज हित मे दान किया। डॉ .लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज के डीन श्री जितेन्द्र गुप्ता , नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में डॉ रिनाज खान, नर्सिंग आफिसर श्री विनोद कुशवाह, सूश्री रिक्ता मंडल , श्री बद्री धाकड़ श्री रोहित भोवाया द्वारा सम्पन्न हुआ। नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था, लायंस क्लब, जैन सोशल ग्रुप रेलवे के रिटायर्ड साथी गण उपिस्थत थे नेत्रम संस्था रतलाम ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए कोठारी परिवार ,शर्मा परिवार, एवम अग्रवाल परिवार को धन्यवाद व्यक्त किया।