मन्दिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान


पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन) । भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को नगर के बूथ क्रमांक 73 व 74 पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, पूर्व किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार की उपस्थिति में भाजपा के वरिष्ठजनों का स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत माँ महिसासुर मर्दिनी मन्दिर परिसर की सफाई की वही बूथ समितियों की बैठक का आयोजन किया गया।
देश के विकास में मोदी सरकार की अहम भूमिका – गुडरखेड़ा
बूथ समिति की बैठक में मण्डल अध्यक्ष गुडरखेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण, युवा उत्थान, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान, देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
51 प्रतिशत से अधिक वोट बढ़ाने का लक्ष्य पूरा करे कार्यकर्ता – पाटीदार
किसान मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष पाटिदार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे सभी को अपने अपने बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करना है।इस अवसर पर वरिस्ठ धन्ना भगत भाजपा मण्डल कार्यालय मंत्री महेश बोहरा, पुर्व पार्षद राजेश पांचाल, महेश कोठारी ने भी अपने विचार रखे। संचालन भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार भाजपा मण्डल मंत्री नारायण धनगर ने माना। इस अवसर पर भेरूलाल गुर्जर, मोहित वोरा, घनश्याम आचार्य, बलराम जाट, सुधीर बोहरा, जीतू नांदेचा, अमर सिंह, राकेश जाट, मुकेश गेहलोद, अशोक धनगर, विशेष पड़िहार, कारूलाल धनगर आदि उपस्थित थे।