

रतलाम 10 फरवरी । ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के द्वितीय चरण के तहत भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पंहूचाने एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये आवश्यक सेवाऐं सुलभ कराये जाने हेतु शहीद चौक व नूरी मांगलिक भवन गांधी नगर में मंडल अध्यक्ष श्री विनोद यादव, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, शिविर प्रभारी श्री हेमन्त राहौरी, पार्षद श्रीमती देवकन्या मीणा, पूर्व पार्षद श्री मुकेश मीणा, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी के अलावा श्री भरत तवंर की उपस्थिति में आयोजित शिविर में हितग्राही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई कि हम शपथ लेते है कि भारत को 2047 तक आत्म निर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
आयोजित शिविर में विनोद वसावा, दीपक वसावा, मनीष ताम्बे, आसमा बी को फोन-पे, रीना, भागवन्ताबाई, मुमताज बी नदीम को उज्जवला योजना, शमशुद्धीन, अमीना बी, जफर हुसैन, सलमा बी, मोहम्मद फैज, परवीन बानो, मोहम्मद याय्या अंसारी, सोहनबाई, आसमा, नफीसा बनो, इतमस बानो, अरबाज हुसैन, जाहिना बानो, इकबाल अहमद, अफसाना, शीला, छोटेलाल, बजरंगलाल प्रजापति, कुसुम बौरासी, आशा सिंघला, रूबी एन्थोनी, रतनबाई, प्रमिला मालवीय, चित्रा सोनी, आशा यादव, संजु देवी, सोनू को आयुष्मान कार्ड तथा अनेक हितग्राहियों को कीटनाशी मच्छरदानी से अतिथियों ने लाभान्वित किया।