विधायक द्वारा मांगों के समाधान हेतु सीएम को पत्र द्वारा किया अनुरोध

रतलाम। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. के आह्वान पर रतलाम प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने आठ सूत्रीय मांगों का शासन मुख्यमंत्री के नाम रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर के माध्यम से सौंपा। विधायक द्वारा पेंशनरों की मांगों का उचित समाधान निराकरण किए जाने हेतु पत्र द्वारा सी.एम. म.प्र. शासन से अनुरोध किया। अध्यक्ष ने बताया कि सीएम के ध्यानाकर्षण हेतु ज्ञापन का सिलसिला प्रदेश के प्रत्येक जिलों में संगठन द्वारा किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपते समय प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन संगठन द्वारा किया जा रहा है।
ज्ञापन सौंपते समय म.प्र. रतलाम के पदाधिकारियों एवं सदस्य कीर्तिकुमार शर्मा, एम.एल. भट्ट, एम.एल. नगावत, रणजीतसिंह राठौर, प्रेम कुमार बेनावत, आर.एस. शर्मा, उमेश कुमार यति, जितेन्द्रसिंह भूरिया, के.एल. भाटी, विजयसिंह सिसौदिया, जयवंत गुप्ते, आर.आर. चव्हाण, अशोक पाल, मोतीलाल सेठिया एवं कैलाशनाथ शर्मा उपस्थित थे।