मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

रतलाम, 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्मरण किया| सबने उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया| सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने सुबह दीनदयाल नगर स्थित उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी माल्यापर्ण किया।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ट, एमआईसी सदस्य सपना त्रिपाठी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, सुशील सिलावट, कमल सिलावट, सुरेंद्रसिंह भाटी, पदमा पोरवाल, मीना चौहान, सिराज भाई, शांतिलाल चौहान आदि उपस्थित रहे। भाजपा द्वारा इस मौके पर जिले में आजीवन सहयोग निधि के रूप में समर्पण निधि अभियान की शुरूआत करने की घोषणा की गई।