बाबूस ने जीते 01 लाख रुपए तथा उप विजेता अंबर ने जीते 51000 का नगद पुरस्कार







रतलाम। शहर के क्रिकेट मैदान पोलोग्राउंड पर अक्षय संघवी (पार्षद एवं एम आई सी सदस्य) मित्र मंडल एवं रतलाम नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतिस्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2024 का शानदार समापन शनिवार रात्रि में हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ, फाइनल मुकाबला बाबूस क्रिकेट क्लब और अंबर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । जिसमें बाबूस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें बाबूस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए और अंबर ग्रुप को जीतने के लिए 113 रनों का लक्ष्य दिया। अंबर के शुरुआती विकेट गिरने के बाद थोड़ा संभल कर खेली लेकिन मैच को अपने नाम नही कर पाई और बाबूस ने अंतिम ओवरों में लगातार विकेट लेकर में को अपने नाम किया और रतलाम ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। बाबुस रतलाम ट्राफी के इतिहास में सबसे ज्यादा तीसरी बार फाइनल खेलने वाली टीम भी बन गई।
बाबूस क्रिकेट क्लब की और से राजेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 42 रन बनाए और रितेश गोसरे ने ताबड़तोड़ 10 गेंदों पर 21 रन बनाकर स्कोरिंग में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबर क्लब की और से सर्वाधिक 42 रन विक्रम ने बनाए। और अंबर की टीम निर्धारित ओवरों में 105 रन ही बना सकी।
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य जी कश्यप, नगर महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, इप्का फैक्टरी के दिनेश सियाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर में की शुरुआत की।
मुकाबले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे चित्तौड़ के अंपायर जानू जिन्होंने अपने ही बेहतरीन अंदाज में एंपेरिंग करते हुए अतिथियों खिलाड़ी और दर्शकों का काफी मनोरंजन किया और दर्शको को देर रात तक खेल मैदान पर डटे रहने के मजबूर कर दिया। इतना अच्छा तरीके से मैच हुआ जो पब्लिक भरी ठंड में रात्रि 1:30 बजे तक मैच देखती रही।
इस अवसर पर रतलाम नवयुवक मंडल के संरक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन लाला विशेष रूप से उपस्थित रहे वही साथ में आयोजन समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या शहर के खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
आयोजन समिति द्वारा दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने वाले दर्शको को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए हुए। जिससे दर्शकों में भी उत्साह का माहौल बना रहा। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हितेश बरमेचा,ओम जाट,अंकित कटारिया, विनोद पिरयानी, ऋषभ जैन, मन्नू दग्धि ,दिनेश हांडा, सुमित सकलेचा, रजत शर्मा, पियुष सांखला,मुकेश व्यास आदि समिति सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अक्षय संघवी ने दी।