भाजपा किसान मोर्चा द्वारा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का शुभारम्भ

रतलाम। ग्राम परिक्रमा यात्रा कृषि उपज मंडी प्रांगण महू नीमच रोड रतलाम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ आज उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के शुक्र ताल से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के द्वारा वर्चुअल किया गया।
इसके पूर्व अतिथियों द्वारा भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित कर रही है उसके परिणाम स्वरुप आज देश का किसान समृध हो रहा है और ग्रामीण भारत सशक्त बन रहा है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह ने कहा थी यात्रा का शुभारंभ गौ माता, ट्रेक्टर, हल व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन कर के किया जाएगा यात्रा के माध्यम से गांव में किसान एवं मजदूरो की चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की किसान हितैशी गारंटीड योजना के ऊपर चर्चा होगी चौपाल में किसानों मजदूरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पत्र हेतु सुझाव लिया जाएगा एवं उनकी आकांक्षा जानी जाएगी तत्पश्चात डोर टू डोर अभियान चलाकर योजनाओं का पेपलेट वितरित किया जाएगा यह यात्रा जिले में प्रतिदिन 5 गांव में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार जनपद सदस्य एवं कृषि समिति अध्यक्ष सुरेश पाटीदार ने भी संबोधित किया।
स्वागत उद्बोधन मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने दिया तथा आभार मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी श्री राकेश पांचाल ने माना ।
इस अवसर पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुशपाल सिंह, कमलेश मालवीय, कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार , दिनेश जाट , विजय पाटीदार,आदि पदाधिकारी एवं जिले से आए किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।