
जावरा (निप्र) । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि राष्ट्र संत श्री कमल मुनी कमलेश को शासन प्रभावक की पदवी से अलंकृत किया। तथा इस अवसर पर उपाध्याय प्रवर श्री गौतम मुनि जी ने राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश के 68वें जन्मदिन पर संबोधित करते कहा कि हर जाति धर्म संप्रदाय शासन प्रशासन और सरकारों को प्रभावित करके काम करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि आचार्य हेमचंद्र आचार्य सिद्ध सेन दिवाकर तीनों दादा गुरुदेव एवं दिवाकर गुरुदेव चौथमल जी महाराज साहब त्याग और साधना से राजाओं को प्रभावित करके शासन की अभूत पूर्व प्रभावना करी थी। वर्तमान में राष्ट्र संत द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण इतिहास में राष्ट्रसंत का नाम भी सदियों तक जनता आस्था से लेगी।
अनुष्ठान आराधिका महासती डॉक्टर कुमुद लता जी ने कहा कि राष्ट्र संत के कार्यों से दिवाकर परिवार ही नहीं संपूर्ण जैन समाज के साथ मानव समाज गोरांवित होता है।
स्वर साम्राज्ञी महासती महाप्रज्ञा जी ने गुरुदेव मुनि कमलेश पर गुरु भक्ति गीत प्रस्तुत किया कौशल मुनि अक्षत मुनि जी हठयोगी धैर्य मुनि जी आगम ज्ञात तपस्वीरत्न वैभव मुनि जी ने राष्ट्र संत का अभिनंदन करते हुए कहा कि जेल में गौशाला चालू करके क्रांति का शंखनाद किया।
राष्ट्र संत कमल मुनि ने बताया कि गुरु के प्रति श्रद्धा समर्पण सेवा अंतर मन से निस्वार्थ भाव करें। जिसने गुरु के दिलों को जीत लिया उसने परमात्मा को जीत लिया ।
सलाहकार गुरुदेव श्री सुरेश मुनि जी उपाध्याय प्रवर गुरुदेव गौतम मुनि जी आगम मनीषी प्रवर्तक गुरुदेव श्री विजय मुनि जी उप प्रवर्तक अरुण मुनि जी मेवाड़ गौरव महासती डॉक्टर चंदन जी प्रखर वक्ता महासती अक्षय ज्योति जी उपप्रवर्तनी महासती सत्य साधना जी महासती चारू प्रज्ञा जी महा सती डॉक्टर कुमुद लता जी महासती रिद्धिमा जी सहित सभी साधु साध्वी एवं नासिक सकल जैन संघ की ओर से राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश को शासन प्रभावक पद से अलंकृत किया सभा
ल गगन भेदी नारों से गूंज उठा। अभय सुराणा ने बताया कि जैन दिवाकर विचार मंच द्वारा शीघ्र ही एक आदर की चादर गुरुदेव को ओड़ाई जाएगी। उक्त कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की गई।