
रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब की निश्रा में एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब की असीम कृपा से 17 फरवरी को निंबाहेड़ा में होने जा रही दीक्षा में रतलाम की साधुमार्गी जैन संघ के सक्रिय सेवा देने वाले भाई स्वर्गीय श्री अभिषेक जी मूणत की सुपुत्री चहेती जी मूणत का बरघोड़ा 15 फरवरी को निवास स्थान किरण टाकीज से 8.30 बजे प्रारंभ होकर बाजार के प्रमुख मार्गो से होते हुए हनुमान रुंडी पर पहुंचेगी साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह बरवाड़ा के पश्चात क्षमता भवन पर प्रवचन एवं स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम हनुमान रण्डी पर रखा गया है तत्पश्चात विदाई का कार्यक्रम रात्रि 9बजे रहेगा जिसमें संघ द्वारा कई बसों के माध्यम से दीक्षा मे सम्मिलित होंगे एवं दीक्षार्थी की महनिष्क्रमण यात्रा व अभिनंदन निंबाहेड़ा में होगा जिसमें संघ व परिवार के प्रत्येक सदस्य भाग लेंगे उपरोक्त कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया सचिव दशरथ बाफना व सभी इकाइयों के अध्यक्ष सचिव द्वारा आव्हान किया गया कि इस कार्यक्रम में पधार कर धर्म लाभ लेवे।