
जावरा (अभय सुराणा)। दस्तक अभियान में आज जावरा ब्लाक के गांव उपलाई, निमन में आज उज्जैन संभागीय टीम ने निरिक्षण कर अभियान का जायजा लिया, टीम में डाक्टर माहीनूर,श्री आशीष पुरोहित शामिल थे, इस दौरान जावरा जनपद पंचायत की स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष सपना चौहान ने भी अभियान का निरीक्षण किया। संभागीय दल ने उपलाई मे ज्योति पांचाल ए एन एम से अभियान की जानकारी लेते हुए विटामिन ए, आयरन सिरप, ए एनसी , एनीमिया की जानकारी लेते हुए डाक्टर मांहीनुर ने अपना हिमोग्लोबिन चेक करवाया, एनिमिक गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज, ब्लड चडवाने के निर्देश दिए, साथ ही कुपोषित बच्चों को एन आर सी में भर्ती कराने को कहा,ज्योति पांचाल के रिकार्ड कीपिंग,एवम व्यवस्थित रूप से कार्य करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डाक्टर माही नूर ने सिस्टर की तारीफ की एवम पुरुस्कृत करने के निर्देश दिए, डाक्टर माही नूर ने गांव में घर घर जाकर भी हितग्राहियों से अभियान की जानकारी ली, इस दौरान सीबीएमओ डॉक्टर शंकरलाल खराड़ी, बी ईई बसंतीलाल मईडा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, अनिल पटेल, सीमा भाटी, सुशीला गोयल आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी शैलेंद्र कुमार दवे ने दी।