

रतलाम 14 फरवरी । दिनांक 13 फरवरी 2024, मंगलवार को काटजू नगर स्थित पचैरी सभागृह में तेजस्वी भारत की बेटी संस्था का पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तेजस्वी भारत की बेटी के द्वारा नए पदाधिकारीयों का पद ग्रहण समारोह रखा गया। जिसमें नये पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई और संस्था में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। नए सदस्यों में संस्था की संरक्षिका डॉक्टर श्रीमती स्मिता शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए रुचिता काबरा, उपाध्यक्ष किरण शर्मा, सचिव राखी व्यास, सहसचिव जयश्री कुलकर्णी, सहसचिव द्वितीय सुधा गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीता केलवा को पद ग्रहण की शपथ दिलाई साथ ही कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संस्कृति मंत्री श्रीमती साधना तिवारी को नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती सतनाम सलूजा, सुषमा दवे, नूतन भट्ट, कविता राजपुरोहित, ममता महेश्वरी, नीलिमा बापट, शालिनी शर्मा, बरखा सोनी, लता बक्शी, पदमा उपाध्याय, सुषमा नामदेव, मोनिका राठौर, ज्योति पौराणिक, नीता उपाध्याय, संध्या सोनी, अंजू, शशि धारवा, माया सोनी, नीना उपाध्याय आदि सदस्याएं मौजूद थी। यह जानकारी तेजस्वी भारत की बेटी संस्था की नवीन कोषाध्यक्ष नीता केलवा ने दी।