

रतलाम । शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोदिना में आज 14 फरवरी 2024 को सरस्वती पूजन व मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रमेश चंद्र जी परिहार सरपंच महोदय, विशेष अतिथि श्री यौवन सिंह डामोर ,कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री कचरू लाल जी हारी ने की है ।
अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । अतिथियों का सम्मान संस्था के शिक्षक श्री कैलाश नारायण भाटी द्वारा किया गया । नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपने अभिभावकों, माता-पिता व दादा-दादी का पूजन कर उनका सम्मान किया गया
अतिथियों द्वारा बच्चों को माता-पिता व गुरु के महत्व के बारे में बताया गया । भाटी सर ने बताया कि आज वर्तमान समय में हमारे युवा पीढ़ी पश्चात संस्कृति का अंधानुकरण कर रही है ।आज आवश्यकता है युवा पीढ़ी को हमारी भारतीय संस्कृति सनातन संस्कृति वेदिक संस्कृति की ओर ले जाना है। आज का युवा अपनो से बड़ों का सम्मान करना व उनकी आज्ञा का पालन करना भूल गया है ।
प्राचीन समय में हमारे देश में गुरुकुल व्यवस्था में विद्या अध्ययन करना होता था, पूरे समय गुरुकुल में रहकर के गुरु की आज्ञा अनुसार कार्य संपन्न करना रहता था । बसंत पंचमी सरस्वती पूजन के इस कार्यक्रम निमित्त कई माता-पिता,अभिभावकों का सम्मान किया गया । पुलवामा में शहीद हुए हमारे देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया व नमन किया ।
कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोदिना के प्रधान अध्यापिका श्रीमती रामाआचार्य ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साइना सैयद स्वास्थ्य विभाग के प्रिया मालवीय अभिभावक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आभार व संचालन कैलाश नारायण भाटी द्वारा किया गया ।