श्रीमती कांता शर्मा का मरणोपरांत किया नेत्रदान

रतलाम|गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ  स्व. श्री रणछोड़ लाल जी शर्मा की धर्मपत्नी कांता शर्मा का 82 वर्ष की उम्र में सोमवार रात को निधन हो गया। उनकी मंशानुसार परिवार के लोगों ने नेत्रदान करवाया। रात 3.30 बजे गीता भवन न्यास, बड़नगर के डॉक्टर जी एल ददरवाल व उनकी टीम ने स्व. कांताबाई की आखों का कॉर्निया लिया।
वे ज्ञानेंद्र शर्मा व स्व.सुभाष शर्मा की माताजी व विपुल, आयुष की दादीजी थी। जिनकी अंतिम यात्रा उनके निवास रत्नेश्वर रोड से मंगलवार सुबह त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची जहा ज्येष्ठ पुत्र ज्ञानेंद्र शर्मा ने मुखग्नि दी। मुक्तिधाम पर समाज की और से पूर्व अध्यक्ष दिलीप व्यास, सोशल ग्रुप के नरेंद्र पुरोहित, समाज के वरिष्ठ छोटू भाई उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित, राजेश क्षोत्रिय, पंकज बटवाल आदि ने श्रद्धांजलि दी। धर्मनिष्ठ कांता शर्मा का 82 वर्ष की आयु में निधन से पूरे समाज मे शोक की लहर है। परिवार द्वारा नेत्रदान के साहसिक निर्णय को नेत्रम संस्था व गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने शर्मा परिवार का आभार व्यक्त किया है।