


जावरा (अभय सुराणा) । नगर के चौपाटी श्री शंखेश्वर मंदिर की 12 वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई। प पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय रविन्द्र सूरीश्वर जी म सा एवं गच्छाधिपती आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा के दिव्य आशीष से एवं वर्तमानाचार्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा के आशीर्वाद से श्री शंखेश्वर मंदिर की 12वी वर्षगांठ पर प्रातःस्नात्र पूजन एवं सत्तरभेदी पूजन पढ़ाई गईं तत्पश्चात विधि कारक श्री मनीष मेहता द्वारा ध्वजा का विधि विधान किया गया। मूलनायक श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जी की ध्वजा श्री बाबूलाल भंवरलाल खेमसरा परिवार ने, गुरु गौतम स्वामी की ध्वजा श्री अशोक कुमार महेंद्र कुमार ओरा परिवार ने, राजेन्द्र सूरिजी एवम श्री नाकोड़ा मंदिर की ध्वजा श्रीमती कमलाबाई फतेहलाल जी नाहटा परिवार ने,श्री पार्श्व पद्मावती माता मंदिर की ध्वजा श्री सुनील जी राखी जी कोठारी परिवार ने शुभ मुहूर्त में चढ़ाई। श्री बाबूलाल भंवरलाल, अनोखीलाल खेमसरा परिवार द्वारा स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर क्षेत्र में नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ निर्माता श्री चंपालाल जी, जिनेन्द्र कुमार जी, मेघराज जी लोढ़ा परिवार इन्दोर ने किया।अतिथियो का बहुमान ट्रस्ट मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पदम नाहटा, मंत्री धर्मचंद चपडोद, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र मूणत ट्रस्टी कमल नाहटा, बाबूलाल खेमसरा,शेतानमल जैन, अनिल चोपड़ा, राजेश वरमेचा,महेंद्र ओरा, प्रदीप लुक्कड़,ट्रस्टी एवम श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़, कोषाध्यक्ष विनोद वरमेचा, ऊपाध्यक्ष अभय चोपडा, मंत्री मदनसिंह चोरडिया, सुभाष डूंगरवाल,वीरेंद्र खेमसरा, सुनील खेमसरा,मुकेश खेमसरा के साथ पूना से श्री बाबूलाल जी राठौड़ एवम इन्दोर के श्री त्रिलोक जी जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।