महापौर श्री पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन


रतलाम। वार्ड क्रमांक 25 स्थित लक्ष्मीनगर सी पाटीदार धर्मशाला के सामने से राम रेसीडेंसी तक 23 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती आयुषी सांखला के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि हमने जो वादे किये वह निभायें हैं शेष बचे हुए कार्य भी शीघ्र पुरे होंगे, विकास के लिये हम दृढ़ संकल्पित है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें ।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्री परमानन्द योगी, श्री योगेश पापटवाल के अलावा सर्वश्री हेमन्त राहौरी, जलज सांखला, गौरव त्रिपाठी, मनोज चौपड़ा, राजेन्द्रजी, धर्मेन्द्र पंड्या, भरत जैन सहित बड़ी संख्या में नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थीं।