मुमुक्षु बहन चहेती मूणत का वरघोड़ा राम गुरु की जय जयकार के साथ संपन्न हुआ

रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के सानिध्य में 1 7फरवरी को निंबाहेड़ा में संयम पथ पर अंगीकार होने जा रही दीक्षार्थी बहन चहेती मूणत का वरघोड़ा साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के नेतृत्व में निकला जो की दीक्षार्थी के निवास स्थान श्रीमालीवास से प्रारंभ होकर नाहरपुरा धान मंडी गणेश देवी तोपखाना चांदनी चौक चौमूकीपुल होते हुए हनुमान रुंडी पर पहुंचा तत्पश्चात दीक्षार्थी बहन का अभिनंदन करते हुए सभी भाई बहन ने उनके संयम पद की अनुमोदना की उपरोक्त जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि दिक्षार्थी बहन के बड़े पापा पारस मूणत अशोक पिरोदिया साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया मंत्री दशरथ बाफना के नेतृत्व में यह वरघोड़ा प्रारंभ हुआ इस अवसर पर संघ के मदनलाल कटारिया बाबूलाल सेठिया चंदन पिरोदिया कपूर कोठारी चंदनमल छाजेड़ पूनमचंद कोठारी अतुल बाफना विकास छाजेड़ अशोक पिरोदिया सुमित कटारिया राजेश सियार प्रकाश नांदेचा निर्मल लूनिया सुशील गोरेचा प्रसनजीत बोहरा रमेश कटारिया श्रेणिक मांडोत व संघ की सभी इकाइयों के अध्यक्ष सचिव पंकज मूणत पवन गोरेचा प्रीति मूणत पूजा मूणत किरण चंडालिया सुधा बोहरा ऋषभ मूणत जय बाफना इशिता चोपड़ा स्नेहा मूणत कमल पिरोदिया मणिलाल घोटा अभय चोपड़ा सुनील कोठारी राकेश देवड़ा रमनलाल पिरोदिया कीर्ति कासवा हर्षित कासवा आदि समाज जन उपस्थित थे वरघोड़े में अलग अलग स्थानों पर दीक्षार्थी बहन का बहुमन किया गया व राम गुरु की जय जयकार के जय घोष करते हुए दीक्षार्थी बहन की जय जयकार के साथ बरघोड़ा संपन्न हुआ तत्पश्चात् दीक्षार्थी परिवार द्वारा स्वामिवत्सलय का आयोजन किया गया रात्रि 9बजे दीक्षार्थी बहन का विदाई समारोह उनके निवास स्थान से रहेगा ।