कुपोषित बच्चों को सामग्री वितरित की, पक्षियों को खिलाया दाना

कसरावद। परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्र संत श्री कमल मुनि जी कमलेश मा.सा. के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच की महिला शाखा की सदस्यों ने कुपोषित बच्चों को सामग्री वितरित की वही पक्षी विहार में पक्षियों के लिए दाना पानी भेट किया।जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा की प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता लूनिया ने बताया की परम पूज्य गुरुदेव कमल मुनि जी कमलेश मा.सा.के 68वे जन्मदिवस पर जीव दया ओर मानव सेवा के उद्देश्य से मंच की सदस्यों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थिति पोषण पुनर्वास केंद्र में जाकर कुपोषित बच्चों को दूध, फल, बिस्किट एवम खिलोने भेट किए।इसके पश्चात नगर के वाचनालय में लगाए गए गुरु कमल पक्षी विहार में पक्षियों के लिए दो महीने का अनाज भेट किया एवम पक्षियों को दाना खिलाया। श्रीमती लूनिया ने कहा की गुरुदेव की प्रेरणा से अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा द्वारा समय समय पर जीव दया एवं मानव सेवा के कार्य किए जायेगे। मंच की संगीता मांडोत ने सभी का आभार माना। इस अवसर पर मंच की सदस्य मंजु संघवी,शशि रायली,ममता रायली, प्रियंका लूणीया,शीतल लूणीया,आशा लूणीया,सुनीता मांडोत,भावना कवाड़,चांदनी कवाड़ एवं भारतीय जैन संगठना अध्यक्ष सचिन लूणीया भी मौजूद थे।