युवा मुमुक्षु राहुल जी राणावत का बहुमान किया गया

दलौदा । श्री जैन दिवाकर भवन दलौदा में युवा मुमुक्षु राहुल जी राणावत बुढा म.प्र. के बहुमान धर्मसभा को महासती विजया श्री जी सुमन , उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेश मुनि जी म.सा. , प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा. ने सम्बोधित करते हुए दीक्षार्थी भाई के संयम जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा जिस तरस सिंह की तरह संयम ले रहे है उस तरह संयम जीवन का पालन कर अपने गुरु ओर भगवान महावीर स्वामी के जिनशासन मे चार चाँद लगाकर अभिवृद्वि करे मंगलकामना करते है ।
मुमुक्षु भाई राहुल जी राणावत का बहुमान श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ दलौदा , भगवान महावीर स्वास्थ्य केन्द्र ट्रस्ट दलौदा , श्री चंदनबाला महिला मंडल की ओर से वीर माता का , श्री जैन दिवाकर विचार मंच मंदसौर एवं दलौदा , नवरत्न परिवार दलौदा , श्री साधुमार्गी संघ दलौदा , श्री शीतलनाथ राजेंद्र जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट दलौदा के पदाधिकारियों एवं सदस्यो द्वारा शाल माला से किया गया । मुमुक्षु भाई राहुल जी राणावत बुढा म.प्र. निवासी ( जैन दिवाकरीय राष्टसंत कमल मुनि जी म.सा. एवं उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेश मुनि जी म.सा. के सांसारिक बहन के सुपुत्र है ) आपकी दीक्षा 21 फरवरी को अयोध्यापुरम तीर्थ मे आचार्य प्रसन्नचंद जी महाराज ( मंदिरमार्गी परम्परा मे ) के मुखारविंद से सम्पन्न होगी ।