श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति का मैत्री मिलन समारोह अष्टापद तीर्थ पर सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा) । श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ सेवा समिति का मैत्री मिलन समारोह रविवार को जैन तीर्थ श्री अष्टापद पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि अन्न क्षेत्र जनकल्याण समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी श्री चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, श्री अष्टापद तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आदर कुमार जी भंसाली जोधपुर, समाज सेवी श्री विनोद जी लुनिया थे। सर्वप्रथम भगवान महावीर के चित्र पर अतिथिगण द्वारा दीप प्रवजल्लन कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात श्रीमती रेखा सुराणा, श्रीमति त्रिशला नांदेचा, श्रीमती इंदु रांका ने प्रार्थना प्रस्तुत करी। संस्था द्वारा उपस्थित अतिथियो का शाल श्रीफल एवम माला द्वारा बहुमान किया। इस अवसर पर विगत माह एवं इस माह की विवाह वार्षिकी आयोजित की जिसमे दंपतियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किये। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष बसंतीलाल चपडोद ने दीया। अतिथि परिचय एवं संस्था की गतिविधियों की जानकारी परामर्शदाता अभय सुराणा ने प्रदान करी। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुवे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश ओस्तवाल ने संस्था के उद्धेश्यों की प्रशंसा करते हुवे कहा कि संस्था निश्चित साधर्मिक सेवा एवम जीव दया क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। एवं वरिष्टों का पूरा सम्मान कर रही है। अब हमें उम्र के इस पड़ाव पर अपने लिए जीना है और खुश रहना है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदर कुमार भंसाली ने कहा कि संस्था के बारे जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने अपने माता पिता की स्मृति में एक माह की साधर्मिक सेवा का लाभ लिया। सभा को समाज सेवी सुधा ओस्तवाल ने भी संबोधित कर जीव दया हेतु 1100 की राशि प्रदान की। इस अवसर पर रोचक प्रश्न मंच का आयोजन संस्था के परामर्शदाता अभय सुराणा ने किया तथा सही जवाब प्रदान करने वाले को पुष्प मसाले की ओर से पुरस्कार दिया। विवाह वार्षिकी पर सदस्यों ने सहुयोग राशि प्रदान करी।अंत मे दिवगंत दिगम्बर आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज एवम आचार्य दोलत सागर जी महाराज व संस्था सदस्य श्रीमती पुष्पा सकलेचा को श्रद्धान्जली अर्पित करी। संचालन सचिव अनिल चोपड़ा ने एवम आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष नगीन सकलेचा ने माना।इस अवसर पर जैन दिवाकर हायर सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद के डायरेक्टर श्री अभय श्रीमाल द्वारा संस्था को दिए गए सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। सभा के पूर्व संस्था के सदस्यो द्वारा तीर्थ पर गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया तथा उसका लाभ श्री मनोहरलालजी चपडो़द एवं श्री शांतिलाल जी दुगड़ ने लिया। मीटिंग बड़े ही खुशनुमा वातावरण में संपन्न हुई।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
डॉक्टर अभय मंडलेचा शैतानमल दुग्गड प्रकाशचंद संघवी अशोक लुंकड सरदारमल जैन रमणीक मेहता सुशील मेहता शांतिलाल डांगी अभय श्रीमाल कैलाश नाहर पारस ओरा सुभाष डूंगरवाल नरेंद्र संघवी प्रकाश चंद कोठारी आदि कई सदस्यगण उपस्थित थे।