एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन के संबंध में सर्वेक्षण कार्य जारी

स्वेच्छिक आधार पर टी.बी. से बचाव का टीका लगेगा

रतलाम । एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक वैक्सीन जिले में प्राप्त हो चुकी है। टीकाकरण के दौरान निर्धारित पात्र एवं अपात्र लोगों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आनन्द चंदेलकर ने बताया कि टीकाकरण के दौरान पिछले 5 वर्ष से टीबी का उपचार करा रहे ऐसे लोग जिनका उपचार पूर्ण हो चुका है, पिछले 5 साल से टीबी मरीज के संपर्क में रहने वाले लोग, जिनका बीएमआई 18 से अधिक हो, स्वयं रिपोर्ट किए गए धुम्रपान करने वाले लोग, स्वयं रिपोर्ट किए गए डायविटीज के मरीज तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग सहमति पत्र भरकर टीका लगवा सकेंगे।
इन्हें नहीं लगेगा टीका
18 वर्ष से कम आयु के लोग, टीका लगवाने के प्रति असहमति रखने वाले व्यक्ति, गंभीर रूप से बीमार बिस्तर पर रहने वाले व्यक्ति, गर्भवती माताऐं, स्तनपान कराने वाली माताऐं, जिनका वर्तमान में टीबी का उपचार चल रहा है, एचआईवी, कैंसर इम्युनोसप्रेशन लोग, दवाओं के प्रति एलर्जी रखने वाले लोग, प्रत्यारोपण रिसीवर आदि को किसी भी स्थिति में बीसीजी का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा ।
जिले में बाजना क्षेत्र में श्री देवेन्द्रसिंह तोमर, डा. नितिश. श्री सैयद अली अहमद आदि के द्वारा की गई। सर्वेक्षण के दौरान पात्र हितग्राहियों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग टी.बी. विन पोर्टल में प्रविष्टि आदि के सम्बन्ध में एएनएम तथा मैदानी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए सर्वेक्षण कार्य की मानिटरिंग की गई।