रतलाम। राहुल गांधी की आगामी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी के संदर्भ में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी की बैठक लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी 22 फरवरी को रतलाम आ रहे हैं। श्री पटवारी स्थानीय सजन प्रभा हाल में प्रातः 10:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे एवं आवश्यक निर्देश देंगे उक्त जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। श्री कटारिया ने बताया कि श्री पटवारी के साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधायक रवि जोशी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधायक विक्रांत भूरिया, कुणाल चौधरी सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।